dharma sangrah

क्या आपने कभी खाए हैं इतने स्वादिष्ट आम के लड्‍डू, अगर नहीं तो अवश्य ट्राय करें

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (11:46 IST)
सामग्री : 
 
500 ग्राम आम का रस, 200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 200 ग्राम घी, एक कटोरी ताजी मलाई, एक कटोरी रवा, एक चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी कटे काजू-बादाम व किशमिश। 
 
विधि :
 
सबसे पहले कड़ाही में घी पिघला कर बेसन, रवा डालकर धीमी आंच पर सेंकेें, जब तक हल्का गुलाबी रंग और सौंधी महक ना आने लगे। 
 
अब इस गर्म मिश्रण में आम का रस धीरे-धीरे डाल‍ती रहें। पलटे से मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और ढंक दें। करीब आधा घंटे रखने के बाद आप देखेंगी कि इसका रवा-रवा खिल गया है। अब इसे मीडियम आंच के गैस पर रखकर पांच मिनट सेंकें और मलाई मिलाएं। 
 
जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद करकर उसमें कटे काजू-बादाम, किशमिश मिलाकर ढंक दें। ठंडा होने पर उसमें शक्कर का बूरा, इलायची मिलाएं तथा गोल-गोल लड्डू बना लें। आम के मौसम का फायदा उठाएं और लाजवाब आम लड्‍डू मेहमानों को परोसें। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख