here

Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति रेसिपी : ऐसे बनाएं 5 स्वादिष्ट डिशेज

लाजवाब तिल पट्‍टी/लड्‍डू
 
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम तिल, गुड़ 250 ग्राम, 50 ग्राम नारियल बूरा, बादाम-पिस्ता 100 ग्राम, इलायची 4-5 नग।
 
विधि :
 
* सर्वप्रथम तिल को कड़ाही में हल्का-सा भून लें। 
 
* अब एक दूसरे बर्तन में गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं। 
 
* चाशनी बनने पर तिल, इलायची पावडर डालकर मिलाएं और उसमें बादाम-पिस्ता बारीक कतर कर डालें।
 
* अब नारियल बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें। खाने में स्वादिष्ट तिल-गुड़ के लड्‍डू आपको जरूर पसंद आएंगे। 
 
नोट : अगर इसी मिश्रण से आपको तिल पट्‍टी बनाना हो तो, एक थाली या ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर इस मिश्रण को जमा देने से तिल पट्टी भी आसानी से बनाई जा सकती है।
 
******* 
 
तिल-मेवा रोल 
 
सामग्री :
 
2 कप तिल, एक कप खोवा (मावा), एक कप गुड़, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, पाव कप ड्रायफूट्स। 
 
विधि : 
 
* तिल को एक कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक सेंक कर बारीक पीस लें। 
 
* खोवा भून लें। 
 
* गुड़ की एक तार की चाशनी बनाएं।
 
* काजू, पिस्ता, बादाम आदि ड्रायफ्रूट्स बारीक काट लें। 
 
* अब तिल, खोवा व इलायची पाउडर को गुड़ की चाशनी में मिला लें। 
 
* तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे छोटे-छोटे सांचों या थाली में डालकर कटे हुए ड्रायफ्रूट भर कर मोड़ते हुए रोल का आकार दें। 
 
* ठंडे होने पर अपनी मनपसंद आकार में काट लें और तिल-गुड़ के इस पावन पर्व का आनंद उठाएं। 
 
*******
 
चॉकलेटी तिल लड्डू 
 
सामग्री : 
 
250 ग्राम भुने हुए तिल, 250 ग्राम खोवा (मावा), आधा कप चॉकलेट चिप्स,  250 ग्राम चीनी। 
 
विधि :
 
* भुने हुए तिलों को मिक्सी में हल्का-सा पीस लें। 
 
* फिर चीनी में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं फिर कद्दूकस करके खोवा व पिसा हुआ तिल उसमें मिला दें। 
 
* इस मिश्रण को ठंडा होने दें फिर इसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से कुछ चिप्स चिपका कर सजाएं और पेश करें। 
 
*******
 
तिल-गुड़ मीठी-नमकीन पपड़ी
 
सामग्री : 
 
सफेद तिल पाव कप,1 कप आटा, पाव कप मैदा, पाव कप रवा, आधा कप गुड़ (बारीक किया हुआ), पाव छोटा चम्मच जायफल पावडर, 1 चुटकी नमक, पाव छोटा चम्मच इलायची पावडर, घी (मोयन एवं तलने के लिए)।
 
विधि : 
 
* पहले आटा, रवा, मैदा, तिल, जायफल पावडर एवं नमक मिला लें। ‍
 
* अब एक कप पानी में गुड़ घोलकर गर्म करें। गुड़ पूरी तरह घुल जाने पर इस पानी में एक बड़ा चम्मच घी (मोयन का घी) मिलाकर खूब फेंटें। 
 
* फेंटे हुए पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात गूंथे आटे की 2-3 बड़ी लोइयां बना कर मोटी-मोटी रोटी बेल लें। 
 
* अब उसे अपने मनपसंद आकार में शेप देकर काट लें। 
 
* एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। 
 
* तिल-गुड़ की पपड़ी पेश करें।
 
 
*******
 
तिल-मावा की सफेद बर्फी 
 
सामग्री :
 
500 ग्राम धुले हुए तिल, मावा 500 ग्राम, शक्कर 500 ग्राम, आधा चम्मच इलायची पावडर, बारीक कटे बादाम-पिस्ता 100 ग्राम। डेकोरेशन के लिए- थोड़ी-सी बादाम। 
 
विधि :
 
* सबसे पहले तिल कड़ाही में डालकर हल्के-से भून लें। 
 
* अब मावे को भून लें। 
 
* भुनी हुई तिल ठंडी होने पर मिक्सर में चलाकर दरदरी पीस लें। 
 
* शक्कर में पानी डालकर चाशनी बनाएं। 
 
* चाशनी में तिल, मावा, इलायची, बादाम, पिस्ता की कतरन डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 
 
* अब एक थाली में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर मिश्रण को चारों तरफ फैला दें। ऊपर से बादाम से सजाएं। 
 
* थोड़ी ठंडी होने पर चाकू की सहायता से काट लें। लीजिए लजीज तिल-खोया की दूधिया बर्फी तैयार है, अब पेश करें। 
 
 
*******

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में 10 रोचक तथ्य

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

अगला लेख