suvichar

चतुर्थी भोग: आज श्री गणेश को अर्पित करें यह खास प्रसाद, अभी नोट करें

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (12:13 IST)
Nariyal Modak Recipe : भगवान श्री गणेश को नारियल के मोदक का भोग बहुत प्रिय है। यहां जानिए चतुर्थी पूजन के दिन एकदम आसान विधि से कैसे बनाएं घर पर नारियल के मोदक। पढ़ें सरल विधि से... 
 
चतुर्थी स्पेशल : कोकोनट मोदक Coconut Modak 
 
कवर सामग्री : 1 कप चावल का आटा, 1/2 कप मैदा, 2 टी स्पून देशी घी, चुटकी भर नमक।
 
भरावन सामग्री : 2 कप किसा ताजा नारियल, 1/4 कप काजू (दरदरा पिसा हुआ), 1/4 कप पिस्ता कतरन, 1 टी स्पून इलायची पाउडर, 1 कप शकर, 1/2 कप दूध, केसर 4-5 लच्छा।
 
बनाने की आसान विधि : सबसे पहले एक कढ़ाई में, नारियल, काजू, पिस्ता व शकर डालें तथा दूध डाल कर पकाते रहें। मावे जैसा गाढ़ा होने लगे तो आंच से उतारें व इलायची मिला लें। 
 
ठंडा होने पर तैयार भरावन सामग्री की थोड़े बड़े आकार की गोलियां बना लें। 
 
अब चावल के आटे में मैदा, घी व नमक मिलाकर गूंथ लें व पतली-पतली छोटी-छोटी पूरियां बेल लें और उनमें 1-1 गोली रखते हुए सभी मोदक तैयार कर लें। 
 
एक कढ़ाई में घी गर्म करके मध्यम आंच पर सभी मोदक सुनहरे तल लें। अब आज के दिन यह खास नैवेद्य श्री गणेश को अर्पित करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख