biodatamaker
✕

पारंपरिक दिवाली पकवान : मावा गुझिया

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (16:24 IST)
सामग्री : 


 
 
250 ग्राम मैदा, पाव कटोरी घी (मोयन के लिए), 150 ग्राम मावा, 200 ग्राम पिसी चीनी, पाव कटोरी कटे मेवे, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, 1 कटोरी चीनी, किशमिश, तलने के लिए घी, पाव कटोरी दूध।
 
विधि : 
 
सबसे पहले मावे को छलनी से छान कर कड़ाही में धीमी आंच पर गुलाबी सेंक कर ठंडा कर लें। अब उसमें शक्कर बूरा, कटे मेवे, इलायची पावडर, किशमिश, डालकर अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
 
मैदे में मोयन डाल कर गूंथ कर रख लें। मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल पूरी बेलकर मावे का मिश्रण भरें और ऊपर से दूसरी पूरी ढंक कर किनारों पर दूध लगा कर उसे चारों ओर से चिपका दें। थोड़ी देर कपड़े पर सुखने के लिए रखें। 
 
इस तरह सभी गुझिया तैयार कर लें और एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर तल लें। तैयार गरमा-गरम मावा गुझिया सर्व करें।
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख