shradh paksha
✕

इस दिवाली बनाएं पोहे का खट्‍टा-मीठा चिवड़ा

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (16:09 IST)
दीपावली पर्व पर बनाए जाने वाले व्यंजनों में पोहे का चिवड़े को प्रमुखता से शामिल किया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी को बहु‍त पसंद आता है। आइए जानते हैं चिवड़ा बनाने की सरल विधि - 


 
सामग्री : 
 
आधी कटोरी नॉयलॉन का साबूदाना (तलने वाला), 500 ग्राम पतला (नागपुरी) पोहा, एक टुकड़ा सूखा खोपरा पतले स्लाइस में कटा हुआ, आधी कटोरी मूंगफली दाने, एक-एक कटोरी मक्का और साबूदाना चिप्स, कुछेक मीठी नीम, तलने के लिए तेल, 
 
बघार की सामग्री : एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी, आधा चम्मच हल्दी पावडर, एक चम्मच लाल मिर्च पावडर, एक चम्मच धनिया पावडर, एक चम्मच अमचूर पावडर, एक-एक चम्मच राई व जीरा, एक चम्मच खसखस, दो चम्मच ‍पिसी शक्कर, पाव चम्मच हींग पावडर, सौंफ 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : 
सबसे पहले पोहे को एक कड़ाही में धीमी आंच पर इतना सेंके कि वह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद दूसरी कड़ाही में तेल गरम कर उसमें एक-एक करके मूंगफली, खोपरा ‍स्लाइस, मक्का चिप्स, साबूदाना चिप्स और साबूदाना तलकर अलग निकाल लें। 
 
अब एक बड़ी कड़ाही में करीब चार बड़ी चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई-जीरा, मीठी नीम और हरी मिर्च डालकर तल लें। इसके बाद खसखस और अन्य मसाले डालें। इसमें सिंका हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
 
गैस बंद कर उसमें तली हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। कुछ ठंडा होने पर नमक और शक्कर व अमचूर पावडर या एक चुटकी टाटरी डालकर ठीक से मिला दें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। दीपावली पर घर आए मेहमानों का चिवड़े से स्वागत करें।
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख