dharma sangrah
✕

दिवाली पर ऐसे बनाएं मैदे के मीठे पेठे, पढ़ें सरल विधि...

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (16:48 IST)
सामग्री : 


 
मैदा 4 कप, रवा आधा कप, एक कटोरी घी (मोयन के लिए), चुटकी भर नमक, थोड़ा-सा बेकिंग पावडर, दो कटोरी शक्कर, तलने के लिए घी अलग से। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले रवा और मैदा छान लें। अब उसमें नमक व गरम घी का मोयन देकर गुनगुने पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। फिर उसकी बड़ी-बड़ी लोई बनाकर उसे मोटा बेल लें। अब चाकू की सहायता से उसकी लंबी-लंबी स्ट्रिप काट लें और कपड़े पर सुखने के लिए अलग-अलग फैला दें। 
 
अब एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सारे पेठे तल लें। ध्यान रखें कि पेठों का रंग ज्यादा न बदलें। सारे पेठे तलने के बाद एक बर्तन में शक्कर में आधा कप पानी डालकर बूरे की चाशनी तैयार करें। 
 
पेठे ठंडे होने के बाद कड़छी की सहायता से उन पर चाशनी ‍बिखेरती जाएं। जब सारे पेठों पर चाशनी चढ़ जाए और वे पूरी तरह ठंडे हो जाए तब उन्हें एयर टाइट डिब्बे में भर दें और दीपावली के पर्व का मीठे पेठे के साथ आनंद उठाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख