ramcharitmanas

फूली हुई गोंद के लड्‍डू तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या कच्ची गोंद के लड्‍डू खाए हैं कभी, अगर नहीं तो अभी ट्राय करें

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (13:04 IST)
सामग्री : 
गोंद 250 ग्राम, 100 ग्राम खसखस, 100 ग्राम बादाम (कतरन), 500 ग्राम सूखा खोपरा, 500 ग्राम खारक (छुआरा, खारिक), 1 किलो पिसी हुई चीनी (शकर का बूरा), शुद्ध देसी घी आवश्यकतानुसार। 
 
विधि : 
सबसे पहले खाने वाले गोंद को महीन पीस लें। गोंद के महीन पावडर में गर्म घी इतना डालें कि पावडर पूरी तरह घी में डूब जाए। पावडर के ऊपर करीब 1/2 इंच तक घी होना चाहिए। गोंद के पावडर को घी में तीन दिन तक भिगोए रखें। 
 
फिर सूखा खोपरे को किसनी से बारीक घिस लें यानी कद्दूकस कर लें तथा थोड़े से घी में भून लें। इस तरह खारक, बादाम की कतरन को भी कम घी डालकर भून लें, फिर खसखस को घी में भून लें।
 
अब सभी सामग्री अलग-अलग मिक्सी में महीन पीस लें। फिर घी में भीगी हुई गोंद में उपरोक्त सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें शकर का बूरा मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें और इसके अपनी पसंद के साइज के लड्डू बना लें। खास तौर पर ठंड के दिनों में खाने के लिए बनाए गए ये लड्‍डू सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है।
 
नोट : अगर लड्डू में घी कम लग रहा हो या लड्‍डू बंध न पा रहे हों तो एक बर्तन में अलग से थोड़ा घी हल्का-सा गर्म करके मिश्रण में अच्छी तरह मिलाएं और फिर लड्डू बना लें।

ALSO READ: सर्दियों में अमृत है भुनी गोंद, ऐसे बनाएं लड्‍डू कि ठंड के दिनों में बने रहें सेहतमंद

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख