ganesh chaturthi

अपने वेलेंटाइन को गिफ्ट करें हाथों से बनी खास 'होममेड चॉकलेट'

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (17:36 IST)
वेलेंटाइन  सप्ताह का तीसरा दिन है 'चॉकलेट डे' है। इस दिन अपने प्रेमी-प्रेमिका व किसी खास को चॉकलेट देने का खास महत्व होता है। अगर ये चॉकलेट अपने हाथों से बनाकर किसी को गिफ्ट की जाए तो बात ही अलग है। चॉकलेट को घर पर बनाना उतना मुश्किल भी नहीं है। आइए, हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आसानी से घर पर ही चॉकलेट तैयार कर सकते हैं -
 
घर पर ही चॉकलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री -
 
* 160 ग्राम सेमी स्वीट चॉकलेट
* वनीला
* 2 टेबल स्पून दूध
* 1/2 कप कटे हुए नट्स
* 1 टी स्पून वनीला व आमंड एसेंस या जो भी आपको पसंद हो
* चॉकलेट को सेट करने के लिए ग्रीस प्लेट
 
घर पर ही चॉकलेट बनाने की विधि -
 
1. एक पैन में चॉकलेट और दूध डालें।
 
2. एक दूसरे बड़े पैन में पानी उबालने के बाद आंच को बंद कर दें।
 
3. अब चॉकलेट वाले पैन को तुंरत इस गर्म पानी के ऊपर रख दें और धीरे-धीरे इसे चलाएं जल्दी ही चॉकलेट पिघलने लगेगी।
 
4. जब चॉकलेट पूरी तरह पिघल जाएं तब चॉकलेट वाले पैन को पानी वाले पैन के ऊपर से हटा लें।
 
5. अब इस पिघली हुई चॉकलेट में वनीला व कोई भी पसंदीदा एसेंस और नट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
 
6. अब चम्मच से इस पेस्ट को ग्रीस प्लेट में डाले और इसे सेट होने दें। कुछ घंटों बाद चॉकलेट आपको तैयार मिलेगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

अगला लेख