dharma sangrah
✕

गणगौर पर्व का पारंपरिक व्यंजन है गणगौरी गुने, ऐसे बनाएं सरल विधि से...

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (13:24 IST)
Gangour Food 2020
सामग्री : 
 
100 ग्राम रवा, 500 ग्राम मैदा, 1/2 चम्मच मीठा पीला रंग, 500 ग्राम चीनी, तलने के लिए देशी घी।
 
विधि : 
 
गणगौर पर्व पर गणगौरी गुने बनाने के लिए सबसे पहले रवा-मैदा छान लें। आधा कप घी का मोयन लें और मीठा पीला रंग मिलाकर पूरी की तरह आटा गूंथ लें। थोड़ी बड़ा आकार की लोई लेकर चकले पर लंबी-गोल बत्ती जैसी बना लें। अब उसे चपटा करके दोनों सिरों को पानी की सहायता से गोलाकार में जोड़ दें। 
 
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। अब ठंडा करें, चीनी की 2 तार की चाशनी बनाएं, गुनगुनी चाशनी में तैयार गुने डालें और उलट-पलटकर 5 मिनट चाशनी में ही रहने दें।

अब चाशनी से निकाल लें और छलनी पर ठंडा होने के लिए रख दें। अगर आप गणगौरी गुने को बड़ें आकार में बनाना चाहती हैं तो 2-3 राउंड में घुमाकर जलेबी का आकार देकर बनाएं। ये दिखने में और भी सुंदर लगेंगे तथा खाने में लजीज भी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख