biodatamaker

Christmas : ठंडे मौसम में बदल रही है पसंद, इस बार कौन से केक से मनेगा क्रिसमस

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (12:37 IST)
क्रिसमस का समय हैं और इन दिनों बढ़ती ठंड के साथ लोगों की खान-पान को लेकर पसंद बदल गई है और सेहत को लेकर लोग पहले से भी ज्यादा जागरूक हो गए है। जिस वजह से इम्युनिटी बूस्टर केक की ओर चलन बढ़ रहा है। आइए जानते हैं इस बार कौन से केक से मनाया जाएगा क्रिसमस : Christmas Cake 
 
सामग्री : Ingredients 
6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1 कप मैदा, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पावडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी पिसा हुआ जायफल, 1 चुटकी नमक, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, अदरक (पिसा हुआ) आधा चम्मच, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। डेकोरेशन के लिए कुछेक काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली। 
 
विधि : method
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शक्कर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। 
 
अब ऊपर से काले अंगूर, स्ट्रॉबेरी अथवा जेम्स गोली से केक को डेकोरेट करें तथा कड़कड़ाती ठंड के बीच नटमेग केक से क्रिसमस का खास पर्व मनाएं। 

Nutmeg Cake
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख