1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. सनी लियोन

सनी लियोन करेंगी आइटम नंबर!

सनी लियोन

सनी लियोन से फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ में रामगोपाल वर्मा एक आइटम नंबर करवाना चाहते थे, लेकिन जिस्म 2 की निर्देशक पूजा भट्ट ने कांट्रेक्ट का हवाला देकर सनी को रोक दिया। अब सनी बंधनों से मुक्त हैं और आइटम नंबर भी कर सकती हैं। उनकी यह इच्छा जल्दी ही पूरी होते दिखाई दे रही है। खबर है कि ‘शूट आउट एड वडाला’ में उन पर एक आइटम नंबर फिल्माया जाएगा।


सनी यदि आइटम नंबर करेंगी तो इससे फिल्म की शानदार पब्लिसिटी होगी और कुछ दर्शक सनी के नाम पर टिकट भी खरीद लेंगे क्योंकि सनी का आइटम नंबर है तो वो जरूर हॉट होगा।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी एक आइटम नंबर है। सनी और प्रियंका में इस बात की होड़ हो सकती है कि किस का आइटम सांग बेहतर है।

फिलहाल फिल्म से जुड़े लोग इस मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें