dharma sangrah
✕

शेयर बाजार में बहार : निफ्टी ने रचा इतिहास, सेंसेक्स जल्द हो सकता है 60,000 पार

Updated: शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (14:06 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों की आवक लगातार जारी रहने के बीच बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 59,550.88 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 100 अंक से अधिक चढ़कर 17,747.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सेंसेक्स 60,OOO का स्तर भी जल्द ही पार कर लेगा।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 418.53 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,559.69 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 113.15 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 17,742.65 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी आईटीसी में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाइटन, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड लाल निशान में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 417.96 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 59,141.16 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 110.05 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 17,629.50 पर पहुंच गया था।
 
BSE का 50 हजार से 59 हजार तक का सफर : 3 फरवरी को BSE का सेंसेक्स पहली बार 50 हजारी हुआ था। देखते ही देखते 15 फरवरी तक वह 52,000 के पार पहुंच गया। 7 जुलाई को सेंसेक्स 53 हजार क्रॉस कर गया। इसके बाद सेंसेक्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2 माह से भी कम समय में 5000 अंक चढ़ गया।
 
पिछले 1 सप्ताह में सेंसेक्स तेजी से कुलाचे भरते हुए 2000 अंक बढ़ गया। उसे 57 हजार से 58 हजार का सफर तय करने में मात्र 3 दिन का समय लगा। इसके बाद 16 सितंबर को यह 59,000 के आंकड़े को भी पार कर गया।

60 हजारी होगा बाजार: बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा के अनुसार, कोरोना के बाद से उबरे शेयर बाजार में ग्रोथ अच्छी है। निफ्टी 18 हजार पार कर सकता है वहीं सेंसेक्स भी जल्द ही 60,OOO के पार हो जाएगा। हालांकि निवेशकों को फिलहाल निवेश के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए और सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिए।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख