Daily Horoscope
✕

नए शिखर पर शेयर बाजार

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (16:44 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर दूरसंचार, पूंजीगत वस्तुएं और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में हुई मजबूत लिवाली से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सोमवार को 67.70 अंक की छलांग लगाकर 10,153.10 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी लगातार आठवें दिन बढ़त में रहा। यह 151.15 अंक की तेजी के साथ डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर 32,423.76 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में दूरसंचार समूह में करीब दो प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुएं तथा टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया। सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी में देखी गई।
 
निफ्टी 47.70 अंक की तेजी के साथ 10,133.10 अंक पर खुला। खुलने के कुछ ही देर बाद 10,131.30 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद इसकी तेजी और बढ़ती रही। मजबूत लिवाली के दम पर कारोबार के दौरान 10,171.70 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद गत दिवस की तुलना में 0.67 प्रतिशत यानी 67.70 अंक चढ़कर यह 10,153.10 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स 88.76 अंक चढ़कर 32,361.37 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में बना रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 32,500 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 32,508.06 अंक पर भी पहुंचा। कारोबार की समाप्ति से पहले 32,361.25 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.47 प्रतिशत यानी 151.15 अंक की बढ़त में 32,423.76 अंक पर रहा। यह 02 अगस्त के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
बीएसई में कुल 2,800 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,531 हरे निशान में और 1,073 लाल निशान में रहीं जबकि 196 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.73 प्रतिशत चढ़कर 16,089.94 अंक पर और स्मॉलकैप 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,833.58 अंक पर रहा। (वार्ता) 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

अगला लेख