Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (17:23 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 33,685.54 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है, जब बाजार में गिरावट का रुख रहा। बैंकों के गारंटी पत्र को लेकर धोखाधड़ी का नया मामला सामने आने के डर से आज बैंकिंग, एफएमसीजी और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में गिरावट रही।


पीएनबी ब्रेडी हाउस शाखा से चंद्री पेपर्स एण्ड एलायड प्रोडक्ट्स को नौ करोड़ रुपए के गारंटी पत्र जारी करने के मामले में सीबीआई ने धोखाधड़ी का ताजा मामला दर्ज किया है। इससे यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक में भारी बिकवाली रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।

वॉल स्ट्रीट में इस चिंता के बीच कि अमेरिका चीन से होने वाले आयात पर शुल्क लगा सकता है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह ही ब्याज दरें बढ़ा सकता है। शेयर ब्रोकर व्यापार घाटे के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा कर रहे थे। ये आंकड़े आज कारोबार की समाप्ति के बाद जारी होने हैं।

कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख में 33,843.47 अंक पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ यह दिन के उच्चस्तर 33,866.28 अंक पर पहुंच गया। बाद में यह 33,637.28 अंक तक गिर गया और उसके बाद कारोबार की समाप्ति पर 150.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत  गिरकर 33,685.54 अंक पर बंद हुआ।

व्यापक आधार वाली एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी आज 10,400 अंक से नीचे जाने के बाद 10,346.20 अंक तक गिर गया और अंत में 50.75 अंक यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 10,360.15 अंक पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख