biodatamaker

Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 83 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे

Updated: गुरुवार, 19 जून 2025 (19:12 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक नीचे आ गए। बीएसई सेंसेक्स जहां 83 अंक के नुकसान में रहा, वहीं एनएसई निफ्टी 19 अंक नीचे आया। ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ घरेलू बाजार में गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 138.64 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 41.35 अंक की गिरावट आई थी।
 
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 81,583.94 अंक तक गया और नीचे में 81,191.04 अंक तक आया।
ALSO READ: पश्चिम एशिया तनाव से Share bazaar हुआ काफी सतर्क, Sensex 213 और Nifty 93 अंक फिसला
बीएसई के 3,018 शेयर नुकसान में जबकि 959 बढ़त में रहे। वहीं 140 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,793.25 अंक पर बंद हुआ।
 
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय शेयर सूचकांक में नकारात्मक रुख के साथ सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अमेरिका की संभावित भागीदारी को लेकर चिंताओं के कारण दुनियाभर में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।
ALSO READ: Share Bazaar में तेजी लौटी, Sensex 678 अंक उछला, Nifty भी 228 अंक चढ़ा
उन्होंने कहा, फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मुद्रास्फीति के लगातार ऊंचा होने और धीमी आर्थिक वृद्धि के संकेत का असर सॉफ्टवेयर निर्यात से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मारुति के शेयर लाभ में रहे।
 
छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.77 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 1.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।
ALSO READ: पश्चिम एशिया में तनाव से Sensex 823 अंक फिसला, Nifty भी 25 हजार से नीचे आया
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की साप्ताहिक समाप्ति के दिन बाजार में सुस्ती रही और बाजार मिलेजुले संकेतों के बीच लगभग स्थिर रहा। उम्मीद के अनुरूप अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर के मोर्चे पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय कोई महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त करने में विफल रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 890.93 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,091.34 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 138.64 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 41.35 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख