dharma sangrah
✕

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 610 अंक उछला

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (17:45 IST)
मुंबई। दुनियाभर के शेयर बाजारों से मिली तेजी की खबरों के बीच दूरसंचार, धातु और एफएमसीजी सहित सभी समूहों में घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली के जोर पकड़ने से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 610.80 अंक की छलांग लगाकर 33,917.94 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 194.55 अंक की बढ़त के साथ 10,421.40 अंक पर बंद हुआ।


विदेशी बाजारों में रही तेजी के पीछे गत सप्ताह जारी हुए अमेरिका के रोजगार आंकड़ों का असर है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वहां रोजगार वृद्धि तो डेढ़ साल के उच्चतम स्तर पर रही है, लेकिन वेतन वृद्धि काफी धीमी रही है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा इस माह होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना क्षीण हो गई है।

अमेरिकी आंकड़ों के बाद सोमवार को एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों में तेजी रही। इसके अलावा उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी कम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी बाजार का माहौल सकारात्मक है। स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का असर बाजार पर कम होता दिख रहा है।

घरेलू स्तर पर दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल और बिजली के भारी उपकरण बनाने वाली कंपनी एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने सोमवार को ऋणपत्रों के माध्‍यम से 16,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी।

इससे कंपनी के शेयरों में 4.68 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा एनटीपीसी भी बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसी) के नबीनगर और कांति स्थित 2 संयुक्त उपक्रमों में बीएचपीएचसी की पूरी हिस्सेदारी करीब 3,000 करोड़ रुपए में खरीदने की योजना को अमलीजामा पहना रही है।

कंपनी ने बताया है कि वह 1 माह के अंदर इस सौदे को पूरा कर सकती है। इस घोषणा से कंपनी के शेयरों में 4.33 फीसदी की भारी बढ़त रही। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख