ramcharitmanas
✕

शिखर से फिसला शेयर बाजार

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (18:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पूरे दिन उतार-चढ़ाव से होते हुए अंतत: मामूली गिरावट में रहे।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.05 अंक फिसलकर 33,573.22 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.70 अंक की गिरावट के साथ 10,423.80 अंक पर रहा। गत दिवस दोनों प्रमुख सूचकांक अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर रहे थे।
 
एक तरफ दवा कंपनियों में लिवाली का जोर रहा तो दूसरी और अन्य अधिकतर कंपनियों में बुधवार की बड़ी तेजी के बाद मुनाफावूसली हावी रही। ल्युपिन के शेयर सर्वाधिक सवा तीन प्रतिशत चढ़े। सनफार्मा में ढाई प्रतिशत और पावर ग्रिड में दो फीसदी से अधिक की तेजी रही। अक्टूबर महीने में बिक्री घटने के आंकड़े आने के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गए। यह सेंसेक्स में सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली कंपनी भी रही।
 
सेंसेक्स 15.57 अंक चढ़कर 33,615.84 अंक पर खुला। पूरे दिन यह कभी लाल तो कभी हरे निशान से होता हुआ अंतत: गत दिवस के मुकाबले 0.08 प्रतिशत यानी 27.05 अंक की गिरावट के साथ 33,573.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 33,657.57 अंक और निचला स्तर 33,527 अंक दर्ज किया गया।
 
निफ्टी 10,440.50 अंक पर स्थिर खुला। कारोबार के दौरान 10,453 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,412.55 अंक के निचले स्तर से होता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.16 प्रतिशत यानी 16.70 अंक फिसलकर 10,423.80 अंक पर रहा।
 
बीएसई में कुल 2,899 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,416 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 1,336 में तेजी रही, जबकि 147 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। दिग्गज कंपनियों में जहां मुनाफावसूली हावी रही वहीं छोटी तथा मझौली कंपनियों में निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.47 प्रतिशत चढ़कर 16,725.35 अंक पर और स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,768.87 अंक पर रहा। (वार्ता)
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख