ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, 7 सरकारी कंपनियां होंगी शेयर बाजार में सूचीबद्ध

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (17:46 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय बीज निगम, रेलटेल और टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंस इंडिया सहित सार्वजनिक क्षेत्र की सात कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने को मंजूरी प्रदान कर दी है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में यह मंजूरी दी गई। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में शुक्रवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की सात कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध बनाने को मंजूरी प्रदान की गई है। इनमें से छह कंपनियों का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आएगा जबकि एक कंपनी का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) आएगा।

उन्होंने बताया कि टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंस इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल), रेलटेल इंडिया कार्पोरेशन लिमिटेड, राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी), टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, वाटर एंड पॉवर कंसल्टेंसी सर्विसेस और एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड को आईपीओ के जरिए सूचीबद्ध कराया जाएगा जबकि कुद्रेमुख ऑयरल ओर कंपनी लिमिटेड को एफपीओ के माध्यम से सूचीबद्ध कराया जाएगा।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख