Daily Horoscope
✕

निवेशकों की सतर्क लिवाली से शेयर बाजार में रही मामूली बढ़त

Updated: बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (17:18 IST)
Share Market Update : अमेरिका और भारत में नवंबर के महंगाई आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्क लिवाली से आज शेयर बाजार मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.09 अंक बढ़कर 81,526.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.75 अंक की बढ़ोतरी लेकर 24,641.80 अंक हो गया।
 
इसी तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,084.73 अंक और स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत चढ़कर 57,703.48 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4095 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2145 में तेजी जबकि 1840 में गिरावट रही वहीं 110 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 23 कंपनियां लाल जबकि 26 हरे निशान पर बंद हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
ALSO READ: Share Market Today: ठोस संकेतकों के अभाव में Sensex व Nifty स्थिर रुख के साथ बंद
बीएसई में सर्विसेज, पावर, बैंकिंग और यूटिलिटीज की 0.35 प्रतिशत तक गिरावट को छोड़कर अन्य 17 में तेजी रही। इस दौरान एफएमसीजी 0.34, इंडस्ट्रियल्स 0.40, आईटी 0.35, ऑटो 0.35, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.59 और टेक समूह के शेयर 0.35 प्रतिशत चढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.77 प्रतिशत गिर गया। वहीं जर्मनी का डैक्स 0.09, जापान का निक्केई 0.01 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.29 प्रतिशत मजबूत रहा।
 
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 58 अंक की तेजी के साथ 81,568.39 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 81,383.42 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। वहीं मजबूत लिवाली होने से यह दोपहर से पहले 81,742.37 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,510.05 अंक के मुकाबले 0.02 प्रतिशत की बढ़त लेकर 81,526.14 अंक हो गया।
 
इसी तरह निफ्टी भी 10 अंक बढ़कर 24,620.50 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,583.85 अंक के निचले जबकि 24,691.75 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,610.05 अंक की तुलना में 0.13 प्रतिशत उठकर 24,641.80 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Sensex 200 अंक टूटा, Nifty में भी रही गिरावट
इस दौरान सेंसेक्स की बढ़त पर रहने वाली कंपनियों में बजाज फाइनेंस 2.61, नेस्ले इंडिया 1.23, बजाज फिनसर्व 1.20, एशियन पेंट 1.17, अल्ट्रासिमको 1.04, इंफ़ोसिस 1.03, मारुति 0.71, भारती एयरटेल 0.43, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31, सन फार्मा 0.29, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.22, टाटा स्टील 0.17 और इंडसइंड बैंक 0.07 प्रतिशत शामिल रही।
ALSO READ: RBI के इस फैसले से थमी तेजी, Sensex टूटा, Nifty में भी गिरावट
वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील 1.30, अडाणी पोर्ट्स 1.25, एनटीपीसी 0.88, एसबीआई 0.70, रिलायंस 0.53, टेक महिंद्रा 0.53, एक्सिस बैंक 0.52, एचडीएफसी बैंक 0.32, आईसीआईसीआई बैंक 0.23, एचसीएल टेक 0.22, एलटी 0.14, टाटा मोटर्स 0.13, टाइटन 0.12, पावरग्रिड 0.11, टीसीएस 0.10, आईटीसी 0.03 और कोटक बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत नुकसान में रहे।(एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख