गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Share market review Market ki Baat 27 december
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (15:47 IST)

2025 को किस तरह विदाई देगा शेयर बाजार, BSE और NSE में कैसी होगी नए साल की शुरुआत?

share market
Share market review Market ki Baat : भारतीय शेयर बाजार के लिए दिसंबर का चौथा हफ्ता कुछ खास नहीं रहा। हफ्ते की शुरुआत में बाजार में जोरदार तेजी दिखाई दी। इसके बाद पूरे हफ्ते बाजार में मुनाफा वसूली का दौर जारी रहा। हालांकि सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 के मनौवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि 2025 को किस तरह विदाई देगा शेयर बाजार, BSE और NSE में कैसी होगी नए साल की शुरुआत?
 
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 638 अंक बढ़कर 85,567 पर पहुंचा। निफ्टी 206 अंकों की बढ़त के साथ 26,172 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 85,525 पर पहुंचा। निफ्टी 5 अंक बढ़कर 26177 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 116 अंक गिरा तो निफ्टी में भी 35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
 
हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को क्रिसमस की वजह से शेयर बाजार में कामकाज नहीं हुआ। शुक्रवार को भी मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स 367 अंक गिरकर 85,041 पर पहुंचा। निफ्टी 100 अंक गिरकर 26,042 पर बंद हुआ। इस तरह कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स में 112 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी भी मात्र 76 अंक ही बढ़ा। कुल मिलाकर बाजार रेंज बाउंड ही रहा।
 
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल : बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा कि बाजार में इस हफ्ते रुपए की कमजोरी की वजह से मुनाफा वसूली हुई। बाजार ने जब जब भी थोड़ी सकारात्मकता दिखाई तुरंत मुनाफा वसूली चालू हो गई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। बाजार में हफ्ते के पहले दिन आईटी शेयरों में खरीदी से बाजार चढ़ा। हालांकि इसके बाद के दिनों में यह बिकवाल ही हावी रहे। आखिरी दिन भी आईटी, एनर्जी और रियल इस्टेट सेक्टर में मुनाफा वसूली हुई। बैंकिंग और मेटल सेक्टर की लिवाली ने बाजार को ज्यादा गिरने नहीं दिया। 
 
कैसा रहेगा अगला हफ्ता : उन्होंने कहा कि जब तक रुपया मजबूत नहीं होता बाजार में यही स्थिति बनी रहेगी। सरकार रुपए को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठा रही है। अगले हफ्ते निफ्टी में 300 अंकों का उतारा चढ़ाव होने की संभावना है। दिसंबर तिमाही के कंपनी रिजल्ट आने तक सुस्ती का दौर जारी रहेगा। विदेशी निवेशक भी बाजार में निवेश के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
ये भी पढ़ें
लव मैरिज किया और 24 घंटे में ही डॉक्‍टर कपल ने ले लिया तलाक, आखिर ऐसा क्‍या हुआ?