Gold : रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, चांदी फिर चमकी, शेयर बाजार को पछाड़ा, Safe haven ने दिया 70 प्रतिशत रिटर्न
विश्व की अनिश्चितताओं के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प और चुनिंदा उद्योगों में मांग बढ़ने से इस साल चांदी ने रिटर्न के मामले में परंपरागत निवेश विकल्प सोने और शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है। सोना और चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक सोने ने जहां करीब 70 प्रतिशत रिटर्न दिया है वहां चांदी 130 प्रतिशत से भी अधिक चढ़ी है।
वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe-haven) के रूप में कीमती धातुओं का रुख किया। इसके दाम अपने अब तक के उच्चतम स्तर (Lifetime High) पर पहुंच गए। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक हालातों को देखते हुए निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने की कीमतों को मिल रहा है।
मंगलवार को सोने की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 1,36,133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोमवार को ये 1,33,970 रुपए पर था। 1 किलो चांदी की कीमत 1,523 रुपए बढ़कर 2,09,250 रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इससे पहले सोमवार इसकी कीमत ₹2,07,727/किलो थी। दस दिन में चांदी 23,762 रुपए महंगी हुई। 10 दिसंबर को इसकी कीमत 1,85,488 रुपए प्रति किलो थी।
देश के बढ़े शहरों में क्या रहे दाम (प्रति ग्राम)
शहर 22 कैरेट (प्रति ग्राम) 24 कैरेट (प्रति ग्राम)
-
दिल्ली 12,715 रुपए 13,870 रुपए
-
मुंबई 12,700 रुपए 13,855 रुपए
-
बेंगलुरु 12,700 रुपए 13,855 रुपए Edited by : Sudhir Sharma