शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Which state of the country gets the cheapest petrol
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (17:55 IST)

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

petrol
केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि आंध्रप्रदेश में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगे हैं, जिसका मुख्य कारण राज्य द्वारा लगाया जाने वाला सबसे अधिक मूल्य वर्द्धित कर (वैट) है जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में ईंधन की कीमतें सबसे कम हैं। 
ईंधन कीमतों में असमानता से जुड़े एक सवाल के लिखित जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पेट्रोल की कीमत 109.74 रुपए प्रति लीटर है, जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में यही पेट्रोल 82.46 रुपये प्रति लीटर मिलता है। देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम रोज़ाना सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। 
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल ईंधन रेट तय करती है। मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं