dharma sangrah
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 900 अंक से अधिक टूटा

Updated: मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (11:21 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच विप्रो, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 900 अंक से अधिक लुढ़क गया। हालांकि बाजार ने फिर तेजी से रिकवरी की सुबह 10 बजे तक यह हरे निशान में आ गया।
 
कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति को सख्त करने की खबर से भी घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है।
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 905.16 अंक या 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,586.35 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि सुबह 10 बजे यह बढ़कर 57,565 पर था। इसी तरह निफ्टी भी 253.80 अंक  गिरकर 16,895.30 पर आ गया। हालांकि 10 बजे यह एक बार फिर बढ़कर 17149 पर पहुंचे गया।
 
Koo App
सेंसेक्स में सबसे अधिक 4.38 प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा विप्रो, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड हरे निशान में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,545.67 अंक या 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,491.51 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 468.05 अंक या 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,149.10 पर बंद हुआ था।
 
रूस और यूक्रेन के बीच टकराव पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर भी शेयर बाजार पर देखने को मिला। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 87.00 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी सोमवार को सकल आधार पर 3,751.58 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

अगला लेख