dharma sangrah
✕

5 सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्स 324 अंक चढ़ा, रुपया 19 पैसे मजबूत

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (11:43 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखने को मिली। इससे पहले बाजार में लगातार 5 सत्रों से गिरावट का रुख था।
 
वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस तथा एचडीएफसी के दोनों शेयरों में बढ़त के चलते निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
 
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 324.07 अंक बढ़कर 56,787.22 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 94.9 अंक बढ़कर 17,053.55 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, विप्रो, टीसीएस, नेस्ले, एमएंडएम और इंफोसिस लाभ में थे। एचडीएफसी के दोनों शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई।
 
रुपए 19 पैसे मजबूत : एशियाई और उभरते बाजारों की मुद्राओं के सकारात्मक रुख की बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 76.31 पर पहुंच गया।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख