Daily Horoscope
✕

फिच की टिप्पणी से शेयर बाजार में भारी गिरावट

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (15:58 IST)
मुंबई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच की टिप्पणी तथा राजकोषीय घाटा बढ़ने की चिंताओं के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही भारी गिरावट दर्ज की गई। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 528.76 अंक यानी 1.47 प्रतिशत गिरकर 35,377.90 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 164.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़ककर 10,852.45 अंक पर रहा।

दिन का कारोबार समाप्त होने तक सेंसेक्स 2.34 प्रतिशत गिरकर 35067 पर था। निफ्टी में भी 2.33 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।  वह 256 अंक गिर गया। 
 
सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक 3.22 प्रतिशत तक गिर गए। सरकार ने बजट में शेयर बाजार की एक लाख से अधिक की दीर्घावधि पूंजीगत आय पर 10 प्रतिशत कर लगाने की घोषणा की जिससे बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है। एशियाई बाजारों के नरम रुख ने भी बाजार को प्रभावित किया है।
 
उल्लेखनीय है कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग ने शुक्रवार को कहा कि सरकार पर कर्ज के भारी दबाव के कारण भारत की रेटिंग में सुधार रुक गया है। फिच का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक ही दिन पहले पेश बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत किया है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख