suvichar

विदेशी निवेशकों ने दिया शेयर बाजार को बड़ा झटका...

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (14:49 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बिकवाली के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार से 3,838 करोड़ रुपए की निकासी की। जनवरी महीने में एफपीआई ने 13,780 करोड़ रुपए की निकासी की थी।
 
फंड्सइंडियाडॉटकॉम में म्युचुअल फंड शोध की प्रमुख विद्या बाला ने कहा कि वैश्विक बिकवाली के बीच राजकोषीय घाटा का लक्ष्य चूकना और दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर कर लगाया जाना इसके लिए जिम्मेदार रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि पिछले कुछ दिनों में एफपीआई द्वारा की गई निकासी का कारण वैश्विक बिकवाली है। यह अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की आशंका के बीच हुआ है। 
 
आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने पिछले 7 दिनों में शेयरों से 3,838 करोड़ रुपए की निकासी की है जबकि ऋणपत्रों में उन्होंने करीब 4,600 करोड़ रुपए की लिवाली की है। ऋणपत्रों में लिवाली के बारे में बाला ने कहा कि अमेरिकी बॉण्ड में अधिक आय होने के कारण एफपीआई के लिए ऋणपत्रों में निवेश करना आकर्षक हुआ है। 
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल के भाव में नरमी तथा मूल्यांकन में गिरावट के कारण भारतीय बाजार कम खर्चीले हुए हैं। घरेलू संस्थागत निवेशक इसका फायदा उठा रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। (भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख