dharma sangrah
✕

बाजार में बहार, सेंसेक्स 32 हजार पार

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (12:20 IST)
मुंबई। वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की लिवाली के कारण आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने करीब 156 अंकों की छलांग लगा कर फिर से 32 हजार अंक का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.78 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी लेकर 32,037.94 अंक पर रहा। पिछले तीन कारोबारी दिवस में यह 220.19 अंक मजबूत हो चुका है।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत चढ़कर 10,056.85 अंक पर रहा। सेंसेक्स में धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, एफएमसीजी और पूंजीगत वस्तुएं समूहों में बढ़त देखी गई।।
 
ब्रोकरों ने बताया कि जुलाई महीने का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा अगस्त महीने की महंगाई के आंकड़े आज जारी होने से पहले घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा की गयी लिवाली ने शेयर बाजार को समर्थन दिया है। इसके अलावा एशियाई बाजारों की तेजी से भी इन्हें बल मिला है। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील सर्वाधिक 4.27 प्रतिशत की तेजी में रहा।
 
एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की एक प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 प्रतिशत और हांग कांग का हैंग सेंग 0.01 प्रतिशत बढ़त में रहा।
 
अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.19 प्रतिशत की बढ़त लेकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख