biodatamaker

शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त, जानिए क्या है रुपए का हाल

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (11:13 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा डॉलर में कमजोरी से रुपया भी 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि विदेशी कोषों की निकासी से रुपए का लाभ सीमित रहा।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 108.97 अंक की बढ़त के साथ 60,615.87 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.65 अंक के लाभ के साथ 17,801.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर लाभ में थे। सोमवार को सेंसेक्स 334.98 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 60,506.90 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.45 या 0.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,764.60 अंक रहा था।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 68 पैसे टूटकर एक माह के निचले स्तर 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट से 103.46 पर आ गया।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख