ramcharitmanas

क्यों आज गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार?

Updated: गुरुवार, 22 जून 2023 (11:19 IST)
Share market news : अमेरिकी बाजारों के नकारात्मक रुख, जर्मनी में आर्थिक मंदी तथा मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में खुले।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.18 अंक टूटकर 63,372.97 अंक पर आ गया। हालांकि, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में एक समय सेंसेक्स दिन में कारोबार के अपने सबसे ऊंचे स्तर 63,601.71 अंक पर पहुंच गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25.95 अंक के नुकसान से 18,830.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था, जबकि जापान का निक्की नुकसान में कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, पावर ग्रिड, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ICICI बैंक, HDFC बैंक, एचडीएफसी, मारुति, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।
 
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि न्यूज बेस बाजार है। अमेरिका के आंकड़े की वजह गिरावट दिखाई दे रही है। अमेरिका ने कहा कि 2 बार रेट ऑफ इंटरेस्ट बढ़ाएगा। यह बाजार के लिए नकारात्मक खबर है। इससे अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है। जर्मनी में आर्थिक मंदी की खबरों का अभी नकारात्मक असर पड़ा। निवेशकों को सावधानीपूर्वक निवेश करना चाहिए और जो भी मुनाफा आ रहा है उसे ले लेना चाहिए।
 
मोदी जी अमेरिका में बड़ी डिफेंस डील कर सकते हैं इससे डिफेंस सेक्टर को फायदा है। मानसून अच्छा रहने की खबर है, फर्टिलाइर्स में निवेश किया जा सकता है।  
 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

अगला लेख