sawan somwar

सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,450 अंक के पार

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (18:48 IST)
नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच शेयर बाजारों में तेजी का  सिलसिला गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 595 अंक और चढ़  गया। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी  तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से भी बाजार की धारणा को बल मिला।
 
मई के  डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान से पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 595.37  अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,200.59 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह  32,267.23 अंक का भी गया था।  इसी तरह एनएसई का निफ्टी 175.15 अंक या  1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,490.10 अंक पर बंद हुआ। 
 
सेंसेक्स में एलएंडटी का  शेयर 6 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक,  मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और एचसीएल टेक के शेयर भी लाभ में रहे।  दूसरी ओर  आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।
 
विश्लेषकों ने कहा कि मई  के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के मद्देनजर भागीदारों की शॉर्ट कवरिंग से बाजार में  व्यापक तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां  धारणा को बल मिला।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का  निक्की लाभ में रहे। हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट  आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती का रुख था।
 
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क  ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच  गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 75.76 प्रति डॉलर पर बंद  हुआ। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख