suvichar
✕

शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 408 अंक गिरा

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (11:12 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी, ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में भारी बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 408 अंक गिर गया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 408.45 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 34,371.13 अंक पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 382.90 अंक गिरा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 80.85 अंक यानी 0.77 प्रतिशत गिरकर 10,372.30 अंक पर आ गया।
 
ब्याज दर बढ़ने की चिंताओं और शुल्क के प्रभाव के कारण वॉल स्ट्रीट में बृस्पतिवार को गिरावट के बाद शुक्रवार को चीन का शेयर बाजार 2.94 प्रतिशत, जापान का निक्केई सूचकांक 1.17 प्रतिशत और हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरा। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया।
 
अस्थायी आंकडो़ं के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 343.11 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) 140.02 रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

होल्कर स्टेडियम में लगेगा रनों का अंबार, टॉस और पिच पर दोनों कप्तानों की नजर

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख