biodatamaker

सेंसेक्स, निफ्टी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (14:39 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सतत लिवाली का दौर चलने से शुक्रवार को शेयर बाजार अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचकर खुले।
 
पिछले दो सत्र के कारोबार में 21.81 अंक टूटने के बाद आज शुरुआती कारोबार में तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 194.97 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 31,332.56 अंक पर खुला। इससे पहले 31 मई को यह 31,255.28 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
 
इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.59 प्रतिशत सुधरकर 9,673.50 अंक के अब तक सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह भी 31 मई को दिन में कारोबार के समय 9,649.60 अंक पर पहुंच गया था।
 
ब्रोकरों के अनुसार न्यूयॉर्क में गुरुवार के कारोबार में तीनों प्रमुख सूचकांकों के मजबूत रहने से एशियाई बाजारों का रूख स्थिर रहा जिससे घरेलू बाजार में तेजड़िया रूख देखने को मिला। (भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

अब X से यूजर्स को नहीं मिलेगा कंटेंट का पैसा, लॉन्‍च होगा नया प्रोग्राम और ये है नई शर्त

बड़ा खुलासा! IAF अधिकारी को पाकिस्तानी महिला एजेंट ने बनाया हनीट्रैफ का शिकार, गिरफ्तार

टिंडर पर डेटिंग, दोस्ती और फिर ब्लैकमेल... नोटों के बिस्तर पर सोकर दिखाया शादी का सपना, लूट लिए 6 करोड़ रुपए

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जरूर करें ये 10 काम, देशभक्ति के साथ ऐसे मनाएं आजादी का पर्व

'इस्लामिक नाटो' का आगाज! जानिए कैसे पाकिस्तान समेत तीन मुल्कों की डील ने बढ़ाई भारत की टेंशन

अगला लेख