Daily Horoscope
✕

Sensex Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2023 (11:15 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 315.30 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 59,909.16 अंक पर आ गया। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 88.95 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 17,622.50 अंक पर पहुंच गया। होली के कारण मंगलवार को शेयर, जिंस और मुद्रा बाजार बंद थे।
 
सेंसेक्स में, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी सहित आठ शेयर बढ़त में थे। दूसरी ओर बाकी शेयरों में गिरावट रही।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख