dharma sangrah
✕

बिकवाली से लुढ़का सेंसेक्स

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (16:49 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर अधिकतर शेयर बाजारों में गिरावट और घरेलू स्तर पर कमजोर निवेश धारणा के बीच इंफोसिस के साथ आईटी, टेक और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार 0.84 प्रतिशत टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।
 
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 0.84 प्रतिशत यानी 265.83 अंक की गिरावट के साथ 31,258.85 अंक पर बंद हुआ, जो 11 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। एनएसई का निफ्टी भी 0.84 प्रतिशत यानी 83.05 अंक नीचे 9,754.35 अंक पर रहा, जो इसका भी 11 अगस्त के बाद का निचला बंद स्तर है।
 
इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिवस कंपनी के शेयरों में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इसके शेयर 5.37 प्रतिशत टूटे। इसके शेयरों में गिरावट का लाभ सेंसेक्स में इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को मिला और टीसीएस तथा विप्रो हरे निशान में रहीं, लेकिन इससे बाजार की सकल निवेश धारणा कमजोर हुई है। 
 
सेंसेक्स 85.25 अंक की बढ़त के साथ 31,609.93 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही यह 31,641.81 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह हरे निशान में टिक नहीं पाया। कारोबार की समाप्ति से पहले 31,220.53 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ अंतत: 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,258.85 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई के सभी 20 समूहों का सूचकांक लाल निशान में रहा। इनमें आईटी और टेक समूहों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। सेंसेक्स की भी 30 में से 24 और निफ्टी की 51 में से 41 कंपनियों के शेयर टूट गए। निफ्टी भी 26.85 अंक चढ़कर 26.85 अंक पर खुला। 
 
यह 9,884.35 अंक के दिवस के ऊंचे और 9,740.10 अंक के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर गत दिवस के मुकाबले 0.84 प्रतिशत नीचे 9,754.35 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,744 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,724 गिरावट में और 863 बढ़त में रहे जबकि 157 के शेयरों के भाव अंतत: अपरिवर्तित रहे। मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.45 प्रतिशत टूटकर 14,987.43 अंक पर और स्मॉलकैप 0.96 फीसदी की गिरावट में 15,467.87 अंक पर रहा। (वार्ता)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख