suvichar
✕

सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी ने पार किया 9100 का स्तर

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (10:47 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस दौरान मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स 30,989.03 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 157.82 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 30,976.43 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 38.45 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 9,105 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी और टेक महिंद्रा घाटे में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 622.44 अंक या 2.06 प्रतिशत चढ़कर 30,818.61 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार से 1,466.52 करोड़ रुपए निकाले।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख