suvichar
✕

Share Market : सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (20:32 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की खरीदारी आने से बुधवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 268 अंक बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी भी 96.80 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 21,840.05 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 267.64 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 71,822.83 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 71,938.59 अंक के ऊपरी और 70,809.84 अंक के निचले स्तर तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 96.80 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 21,840.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सर्वाधिक 4.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
 
इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईटीसी और नेस्ले इंडिया भी लाभ में रहीं। एक दिन पहले ही 20 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 1.15 प्रतिशत चढ़कर 2,962.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ। इसके विपरीत टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टीसीएस, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की गिरावट पर रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक बढ़त लेकर बंद हुआ। चीन के शेयर बाजार चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के कारण बंद हैं। यूरोप के बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। एफआईआई ने 376.32 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 482.70 अंक और निफ्टी 127.20 अंक मजबूत हुए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख