sundarkand
✕

Share Bazar में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 190 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (17:57 IST)
Share Market Update : अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी और एलएंडटी, आईटीसी एवं मारुति सुजुकी जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूती के बीच शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 190.75 अंक और निफ्टी 84.80 अंक बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व से इस साल दरों में तीन कटौती का संकेत मिलने के बाद शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल है।
ALSO READ: फेडरल रिजर्व के फैसले से झूमा बाजार, सेंसेक्स 539 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजारों ने शानदार सुधार दर्ज किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 190.75 अंक यानी 0.26 प्रतिशत चढ़कर 72,831.94 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 22,096.75 अंक पर बंद हुआ। हालांकि आईटी और तकनीकी शेयरों में तेज गिरावट ने बढ़त को सीमित कर दिया।
ALSO READ: Share Market : सेंसेक्स 90 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत
सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा, मारुति, इंडसइंड बैंक, टाइटन, आईटीसी, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी तरफ इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई आईटी सूचकांक में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए जबकि जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
ALSO READ: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 72,750 के पास, निफ्टी 22 हजार के ऊपर बंद
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,826.97 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत गिरकर 85.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख