Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स सर्वकालिक ऊंचाई पर, निफ्टी भी 15,850 के पार

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (10:19 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 447 अंक से अधिक चढ़ गया।
 
इस दौरान सेंसेक्स ने सर्वकालिक उच्च स्तर 53,022 को छुआ और खबर लिखे जाने तक 447 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 118 बढ़कर 15,865 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की बढ़त मारुति में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस लाल निशान में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 230.01 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 52,574.46 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 63.15 अंक या 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 15,746.50 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,244.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख