suvichar

सेंसेक्स 481 अंक उछला, निफ्टी में भी आई तेजी

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (17:19 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 3 दिन से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 480 अंक से अधिक की तेजी रही। वहीं निफ्टी भी 135.35 अंक की बढ़त के साथ 19,517 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर मजबूत रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 480.57 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,721.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 558.59 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी भी 135.35 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,517 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 3.25 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, विप्रो, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आरआईएल, टीसीएस, एलएंडटी तथा इंफोसिस में प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
 
दूसरी तरफ, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजकी, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड 2.94 प्रतिशत तक नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मामूली रूप से नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 317.46 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख