ramcharitmanas

सेंसेक्स 496 अंक उछला, गिरावट से उबरा बाजार

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (18:29 IST)
Sensex jumped 496 points : वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार 3 सत्रों से जारी गिरावट के दौर से शुक्रवार को उबर गए। प्रमुख शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 496 अंक उछल गया जबकि निफ्टी 21600 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 496.37 अंक यानी 0.70 प्रतिशत उछलकर 71,683.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 708.78 अंक तक बढ़कर 71,895.64 पर भी पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 160.15 अंक यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 21,622.40 अंक पर बंद हुआ।
 
इस तेजी ने स्थानीय बाजारों को पिछले तीन दिनों से जारी बिकवाली से उबरने में मदद की। गिरावट के इस दौर में सेंसेक्स में 2.91 प्रतिशत और निफ्टी में 2.87 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, निचले भाव पर खरीदारी और उत्साहजनक वैश्विक संकेतों ने बाजार को गिरावट से उबरने में मदद की। 
 
हालांकि निवेशक अभी निराश हैं और तेजी में नरमी आने की उम्मीद कर रहे हैं। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन एंड टूब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में गिरावट का रुख रहा।
 
इस तरह एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगातार चौथे सत्र में गिरावट रही। शुक्रवार को भी इसमें 1.08 प्रतिशत की गिरावट आई। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का शेयर अपेक्षाकृत कमजोर तिमाही नतीजे आने के बाद करीब 10 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है।
 
साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में इस सप्ताह 885.22 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि निफ्टी ने 272.15 अंक यानी 1.24 प्रतिशत का नुकसान झेला। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, मजबूत वैश्विक संकेटों ने निफ्टी में आई हालिया गिरावट थामने में मदद की। कारोबार के अंत तक एक दायरे में ही गतिविधियां केंद्रित रहीं।
 
अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले बीएसई मिडकैप सूचकांक ने 1.69 प्रतिशत की छलांग लगाई जबकि स्मालकैप सूचकांक में 1.06 प्रतिशत की तेजी रही। बाजार के सभी खंडों के सूचकांकों में बढ़त रही। तेल एवं गैस खंड में सर्वाधिक 2.17 प्रतिशत की तेजी देखी गई जबकि धातु खंड में 1.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त लेने में सफल रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए। यूरोप के ज्यादातर बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत चढ़कर 79.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 9,901.56 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना: पैलेट गन पीड़ित के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा ने बताया अराजकता की राजनीति

कुत्‍ता बनकर कलेक्‍टर के सामने पहुंचा शख्‍स, देखकर हर कोई रह गया दंग, वजह भी है चौंकाने वाली

वंदे मातरम् पर फिर घमासान: 150 साल पुराने गीत में आज का भारत क्या खोज रहा है?

चीनी की बढ़ती कीमतों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार, कहा- ‘मिठाई कौन खाता है, आजकल तो सबको डायबिटीज है’

इंदौर के होटल सयाजी में खाद्य विभाग का छापा, नहीं मिला फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस, किचन में कॉकरोच और चूहे भी

अगला लेख