ramcharitmanas
✕

Share Market : सेंसेक्स 440 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ नया शिखर

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (20:17 IST)
Sensex jumped 440 points : वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टीसीएस में लिवाली आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 440 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी कारोबार के दौरान 156.35 अंक यानी 0.72 प्रतिशत बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 440.33 अंक यानी 0.61 प्रतिशत चढ़कर 72,085.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,444.1 अंक यानी दो प्रतिशत तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 156.35 अंक यानी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 21,853.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी एक समय 429.35 अंक तक चढ़कर 22,126.80 अंक के अपने नए शिखर पर पहुंच गया था।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और आईटीसी के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
 
इस तरह बाजार में तेजी लौट आई। एक दिन पहले बजट पेश किए जाने के बाद सेंसेक्स 106.81 अंक गिरकर 71,645.30 अंक पर आ गया था। निफ्टी भी 28.25 अंक कमजोर होकर 21,697.45 अंक पर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए।
 
यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में खासी बढ़त रही थी। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत चढ़कर 79.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,879.58 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख