Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 364 अंक उछला, लगातार दूसरे दिन तेजी

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (18:56 IST)
Share Market Update : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को नीतिगत दर रेपो पर यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया, जिसके बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी आई। इस बीच सेंसेक्स 364.06 अंक और निफ्टी 107.75 अंक चढ़कर बंद हुआ।
 
इस दौरान वित्तीय, रियल्टी और वाहन जैसी ब्याज दर को लेकर संवेदनशील रहने वाले क्षेत्रों में खासतौर से बढ़त हुई। कारोबारियों ने कहा कि एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मजबूत रुख से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 364.06 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 65,995.63 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 464.24 अंक या 0.70 प्रतिशत उछलकर 66,095.81 अंक पर पहुंच गया था। निफ्टी 107.75 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 19,653.50 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व छह प्रतिशत, बजाज फाइनेंस चार प्रतिशत, टाइटन 2.98 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और मारुति में भी उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई।
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति के जोखिम को देखते हुए शुक्रवार को अपनी प्रमुख नीतिगत रेपो में कोई बदलाव नहीं किया। केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया कि वह कीमतों को लक्ष्य के करीब लाने के लिए बॉन्ड बिक्री का उपयोग करेगा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
 
यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में लाभ में थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत गिरकर 83.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
सेंसेक्स गुरुवार को 405.53 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 65,631.57 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 109.65 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 19,545.75 अंक रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,864.20 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

अगला लेख