Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 52 अंक टूटा, आईटी शेयरों में नुकसान

सोमवार, 7 अगस्त 2017 (19:35 IST)
मुंबई। कुछ कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों तथा किसी तरह के नए संकेतकों के अभाव में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अंतिम घंटे में मुनाफावसूली के लिए बिकवाली से टूटकर 32,274 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती से सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनियों को नुकसान हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 1.75 प्रतिशत टूटा। टीसीएस और विप्रो के शेयर भी नुकसान में रहे। विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के रुख के साथ 32,377.80 अंक पर खुला और दिन के उच्च स्तर 32,396.14 अंत तक गया। 
 
हालांकि कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में 51.74 अंक या 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 32,273.67 अंक पर बंद हुआ। पिछले सत्र में सेंसेक्स 87.53 अंक चढ़ा था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग स्थिर रहा और अंत में 9 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 10,057.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,088.10 से 10,046.35 अंक के दायरे में रहा। बीएसई मिडकैप 1.06 प्रतिशत के लाभ के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 15,600.27 अंक पर पहुंच गया। वहीं स्माल कैप 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,109.21 अंक पर पहुंच गया।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन और ताजा संकेतकों के अभाव में निवेशक ने अधिक गतिविधियां नहीं कीं। सकारात्मक धारणा और ऊंची तरलता से बाजार को समर्थन मिलता रहेगा।’’ सकारात्मक एशियाई संकेतों तथा यूरोपीय बाजारों की बढ़त के साथ शुरुआत से शुरुआती कारोबार में बाजार की धारणा सकारात्मक थी।
 
हालांकि, ब्रिटानिया, एवरेडी और कुछ अन्य कंपनियों के जून तिमाही के कमजोर नतीजों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। डॉ रेड्डीज लैब, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, ल्यूपिन, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकार्प, एचडीएफसी लि., रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, ओएनजीसी और सनफार्मा के शेयर 1.64 प्रतिशत तक नीचे आए।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे अधिक 4.26 प्रतिशत का लाभ रहा। एसबीआई, अडाणी पोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, बजाज आटो, एलएंडटी और पावर ग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे।
 
इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 1,017.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 853.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  (भाषा) 
Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

CM योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगला लेख