Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स पहली बार 71,000 पार, निवेशकों ने की 2 लाख करोड़ की कमाई

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (12:28 IST)
Mumbai share market news : सेंसेक्स के पहली बार 71,000 अंक के स्तर पर पहुंचने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों की पूंजी 2 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।
 
वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से घरेलू बाजार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह के सौदों के दौरान 569.88 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 71,084.08 पर पहुंच गया।
 
बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुरुआती कारोबार में 357 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 70,000 के स्तर को पार बंद हुआ था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सुबह के सौदों के दौरान लाभ में रहे। नेस्ले, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ।
 
अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे।
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख