Daily Horoscope

सेंसेक्स 48 अंक टूटा, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (20:30 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 47.77 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,970.04 पर बंद हुआ। ताजा लिवाली को समर्थन देने वाले कारणों के अभाव के बीच आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 47.77 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,970.04 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 66,101.64 के उच्चतम और 65,894.05 के निचले स्तर पर भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक- निफ्टी भी 7.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,794.70 पर आ गया।
 
पूरे सप्ताह देखा जाए तो सेंसेक्स 175.31 अंक यानी 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 62.9 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त लेने में सफल रहा। सेंसेक्स समूह में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में गिरावट का रुख रहा।
 
दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, अमेरिका में बाजार बंद होने से वैश्विक बाजारों को कोई संकेत नहीं मिला।

फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी रुख को लेकर असमंजस होने से भी निवेशकों ने दूरी बरती। अधिक शेयरों पर आधारित बीएसई स्मालकैप सूचकांक ने 0.14 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जबकि मिडकैप सूचकांक 0.13 प्रतिशत की तेजी पर रहा।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों से कोई सकारात्मक संकेत न होने से मानक सूचकांकों में गिरावट रही। अमेरिका में बाजार बंद रहने और भारत में सोमवार को कारोबार बंद होने से शेयरों का लेनदेन भी कम हुआ। गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों के असुरक्षित कर्जों पर रिजर्व बैंक की सख्ती के बावजूद बैंक शेयरों ने जुझारूपन दिखाया है।
 
प्रौद्योगिकी खंड में 0.89 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि आईटी शेयर 0.88 प्रतिशत गिर गए। हालांकि जिंस, वित्तीय सेवा और स्वास्थ्य देखभाल खंडों में तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त लेकर बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
 
यूरोपीय बाजार काफी हद तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को ‘थैंक्सगिविंग’ के अवसर पर अवकाश होने से कारोबार बंद रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 81.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 255.53 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी। सेंसेक्स गुरुवार को 5.43 अंक की सुस्ती के साथ 66,017.81 अंक जबकि निफ्टी 9.85 अंक कमजोर होकर 19,802 अंक पर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख