ramcharitmanas

Share Market : सेंसेक्स 248 अंक टूटा, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (17:47 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स 247.78 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 65,629.24 अंक पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 46.40 अंक या 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,624.70 अंक पर रहा।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 247.78 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 65,629.24 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 533.52 अंक या 0.80 प्रतिशत तक टूटकर 65,343.50 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.40 अंक या 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,624.70 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में सूचना प्रौद्योगिकी फर्म विप्रो के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे।
 
वहीं नेस्ले के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एक्सिस बैंक के शेयर भी फायदे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
 
यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में नुकसान में थे, वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,831.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स बुधवार को 551.07 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 140.40 अंक या 0.71 प्रतिशत फिसलकर 19,671.10 अंक पर रहा था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख