biodatamaker

Share Market : सेंसेक्स 231 अंक टूटा, लगातार तीसरे दिन गिरावट

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (22:09 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 231 अंक से अधिक नुकसान में रहा। वहीं निफ्टी 82.05 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 19,542.65 पर बंद हुआ।
 
अमेरिकी बांड प्रतिफल में मजबूती के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। अमेरिकी बांड प्रतिफल 2007 के बाद पहली बार पांच प्रतिशत के करीब है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 231.62 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 65,397.62 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 320.63 अंक तक लुढ़क गया था।
 
लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ निफ्टी 82.05 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 19,542.65 पर बंद हुआ। शुक्रवार तक पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल 1,030 अंक टूटा चुका है, जबकि निफ्टी 268 अंक नीचे आया है।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी लाभ में रहे।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पश्चिम एशिया में तनाव से पैदा हुई अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के लगातार मौद्रिक सख्ती पर जोर के चलते बाजार में अस्थिरता रही। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ी कीमतें और बढ़े हुए अमेरिकी बांड प्रतिफल से घरेलू मौद्रिक माहौल तथा कंपनियों का प्रदर्शन प्रभावित होगा।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान में रहे।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत उछलकर 93.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,093.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
अमेरिका में 10 साल के सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल 4.99 प्रतिशत पहुंच गया जो बुधवार को 4.91 प्रतिशत था। हालांकि बाद में यह 4.98 प्रतिशत पर आ गया। शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में प्रतिफल 4.94 प्रतिशत था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख