suvichar

Share Market : सेंसेक्स 724 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 213 अंक टूटा

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (17:34 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 723 अंक से अधिक लुढ़क गया। निफ्टी भी 212.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,717.95 अंक पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद नीतिगत दर में कटौती के समय को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से बैंक और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहा था लेकिन बाद में यह 723.57 अंक यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,428.43 अंक पर बंद हुआ। आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद बाजार नुकसान में आया और एक समय यह 921.38 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 212.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,717.95 अंक पर बंद हुआ।
 
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने गुरुवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार छठी बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाया गया है, पर आरबीआई मुद्रास्फीति और बैंक नकदी को लेकर सतर्क बना हुआ है।
 
रेपो दर में मई, 2022 से छह बार में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ अभी पूरी तरह नहीं मिला है और मुद्रास्फीति लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। इससे नीतिगत दर में कटौती के समय को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसका असर सरकार के 10 साल के बॉन्ड प्रतिफल पर दिखा और यह बढ़ गया है।
 
उन्होंने कहा, बाजार का बड़ा हिस्सा नुकसान में रहा। इसमें दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी), बैंक और वाहन कंपनियां शामिल हैं। गांवों में कमजोर मांग से तिमाही परिणाम और मात्रा वृद्धि कम होने से एफएमसीजी कंपनियों पर असर पड़ा है।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और मारुति सर्वाधिक नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
ALSO READ: Reliance व आईटीसी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 802 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी रही गिरावट
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,691.02 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे थे। सेंसेक्स बुधवार को 34.09 अंक नुकसान में रहा था, जबकि निफ्टी में 1.10 अंक की मामूली तेजी थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख