biodatamaker

सेंसेक्स 542 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (18:27 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 542 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 144.90 अंक की गिरावट के साथ 19381.65 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट बनी रही।
 
आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में नुकसान से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 542.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,240.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 819.7 अंक तक नीचे चला गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,381.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन दो प्रतिशत से अधिक नीचे आया। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 4.3 प्रतिशत घटकर 756 करोड़ रुपए रहा है। उसके बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।
 
इसके अलावा बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और पावरग्रिड लाभ में रहे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहा। फिच रेटिंग्स के अमेरिकी सरकार की साख कम किए जाने के बाद अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,877.84 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत टूटकर 65,782.78 अंक और निफ्टी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख