Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 314 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 110 अंक टूटा

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (19:11 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 314 अंक लुढ़ककर 71186.86 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21462.25 अंक पर बंद हुआ।
 
एचडीएफसी बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.26 अंक तक लुढ़क गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 286.4 अंक तक गिर गया था। हाल की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को रिकॉर्ड 73,427.59 अंक पर और निफ्टी 22,124.15 अंक तक चला गया था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तथा इसमें तीन प्रतिशत की और गिरावट आई। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का वित्तीय परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से बैंक का शेयर टूटा है। कुल गिरावट में अकेले एचडीएफसी बैंक का योगदान 305 अंक रहा।
 
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत चढ़कर 78.27 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 1,628.01 और निफ्टी 460.35 अंक टूटा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख